नईदिल्ली-

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट व एडवोकेट सरफराज अहमद सिद्दीकी ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सेस को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि आज हम सबको आपके निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों पर गर्व है। इस मौके पर मैं आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा है कि नर्स को अगर अस्पताल में मां का रूप कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि जिस तरह मां अपने बच्चों का ख्याल रखती है उसी तरह नर्स भी मरीजों का ख्याल रखती है। कोरोना महामारी के दौरान आपने जो निःस्वार्थ भाव से सेवा की है वह सम्मानजक है। जिसका कर्ज शायद दुनिया कभी न चुका पाए।

सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि बिना नर्सिंग के स्वास्थ्य सेवा असंभव है। मरीजों को भर्ती से लेकर इंजेक्शन दवाएं या समय समय पर जांच आदि इन्हीं के द्वारा किया जता है। नर्स मरीजों की भावनाओं के साथ जुड़ी होती हैं। वह स्नेह और प्यार से रोगियों को ख्याल रखती हैं। इस खास मौके पर हम आपके जज्बे को सलाम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *