हुनर की तलाश में CIPL फाउण्डेशन ने कराई पेंटिग प्रतियोगिता

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp


आज दिनांक 22 अप्रैल 2022: शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बंडा,जनपद शाहजहांपुर में पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन-CIPL फाउंडेशन, के द्वारा किया गया , जिसमें बंडा क्षेत्र के समस्त विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा क्षेत्र के सम्मानित लोगों को अतिथि के तौर पर बुलाया गया, जिसमें सभी प्रतिभाशाली बच्चों को पेंटिंग किट दी गई ,जिससे उनकी कलात्मकता को और निखार लाया जा सके, इस पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप धनराशि और प्रथम 20 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

CIPL फाउण्डेशन द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को निकालना, निखारना और उसे स्वरोजगार में परिवर्तित करने का है,, इस पेंटिंग प्रतियोगिता के मौके पर क्षेत्र के बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल Cipl फाउंडेशन के मैनेजर ब्रजेश शुक्ला, सीनियर ऑफिसर अनिल शर्मा, सरदार श्री रूप सिंह ,सरदार श्री कृपाल सिंह जी, राजीव कुमार (प्रधानाचार्य भगत सिंह इंटर कॉलेज), संजीव अग्निहोत्री , सुधांशु शुक्ला, CIPL फाउंडेशन के सहयोगी विकास शुक्ला, रमन शुक्ला , शिवओम शुक्ला ,दिव्यांशु अवस्थी ,मयंक मिश्रा और कई स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

CIPL फाउंडेशन ने गत वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को 500 टी शर्ट और कैप का वितरण भी किया था जिसकी शुभकामनाएं भी लोगों ने CIPL फाउण्डेशन को दी थीं।

CIPL फाउंडेशन के द्वारा ग्राम रनमस्तपुर बुजुर्ग में एक खेल मैदान का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें मई माह में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होना प्रस्तावित है,, खेल मैदान के द्वारा क्षेत्र के उन नौजवानों को एक स्थान मिलेगा ,जो पुलिस, आर्मी की तैयारी करते हैं इस खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, फुटबॉल ग्राउंड क्रिकेट ग्राउंड बैडमिंटन ग्राउंड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *