कोविड से बचाव के लिए सर्तकता और सावधानी को जारी रखने की जरूरत,  नहीं करें लापरवाही 

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

– जिले में लगातार चल रहा है हर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन अभियान, बारी आने पर जरूर लें वैक्सीन 
– लक्षण महसूस होने पर तुरंत कराएं कोविड जाँच, संक्रमण की रफ्तार को नहीं मिलेगी गति 

खगड़िया, 21 जनवरी-

जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर एवं सामुदायिक स्तर पर लोगों को इस घातक महामारी से सुरक्षित करने के लिए जिले में नियमित तौर पर वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जिसके माध्यम से हर आयु वर्ग के लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा रही है। ताकि इस घातक महामारी के खतरे से सामुदायिक स्तर पर लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें और संक्रमण की रफ्तार पर विराम लग सके। किन्तु, इस घातक महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन के साथ-साथ अभी और सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए, वैक्सीन ले चुके व्यक्ति भी इस घातक महामारी से सुरक्षित रहने के लिए एहतियात जारी रखें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। 

– वैक्सीन के साथ-साथ सावधानी भी जरूरी : 
सिविल सर्जन  डॉ अमरनाथ झा ने बताया, इस घातक महामारी के खतरे से दूर रहने के वैक्सीनेशन कराना तो जरूरी है ही। इसके साथ-साथ सतर्क और सावधान रहने की भी जरूरत है। इसलिए, मैं तमाम जिले वासियों से अपील करता हूँ कि जो भी व्यक्ति अबतक किसी भी कारणवश वैक्सीन नहीं ले पाएं है, वह यथाशीघ्र वैक्सीनेशन कराएं और सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी जारी रखें। मैं भी बूस्टर डोज ले चुका और खुद को सुरक्षित व स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। इसलिए, जो लोग बूस्टर डोज लेने की निर्धारित समयावधि पूरा कर चुके हैं, वह भी जल्द से जल्द बूस्टर डोज लें और इस घातक महामारी से खुद को सुरक्षित करें।  

– जिले में किशोर-किशोरियों का भी नियमित तौर पर चल रहा है वैक्सीनेशन : 
जिले में सामान्य वैक्सीनेशन यानी हर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन के साथ-साथ बूस्टर डोज अभियान भी चल रहा है। जिसके माध्यम से योग्य लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके अलावा किशोर-किशोरियों का वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। ताकि मैट्रिक एवं इंटर का बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और सभी छात्र-छात्राएँ सुरक्षित माहौल में परीक्षा दे सकें। 

– इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण दूर : 
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
– नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं। 
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *