विकसित भारत बनाने का संकल्प है हमारा- रविश रोशन, सीईजीआार

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नईदिल्ली-
सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च के डायरेक्टर रविश रोशन ने नए वर्ष 2022 की शुभकामना देते हुए कहा कि हमें अच्छे समाज के लिए निर्माण के लिए संकल्प लेना होगा। जिसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।
सीईजीआर के डायरेक्टर रविश रोशन ने कहा कि चलते चलते आखिर नया साल आ गया है 2022। कुछ संकल्पों के साथ। फिर हम साल की शुरुआत कर रहे हैं अच्छे समाज के निर्माण के बनाने के लिए। सीईजीआर लगातार विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हम मजबूती के साथ विश्व में अपना झंडा गाड़ सके। इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
रविश रोशन ने कहा कि सीईजीआर नए वर्ष कई तरह की गतिविधि करेगा जिससे की शिक्षा के स्तर को ऊंचा किया जा सके। हां इसके लिए संवाद आवश्यक है जिसके लिए सीईजीआर लगातार कोशिश करता रहता है। शिक्षा के क्षेत्र में विश्व भर में कई बदलाव आए हैं, जहां प्रतिदिन इनोवेशन एवं रिसर्च हो रहे हैं। ऐसे में हमें भी तैयार रहना होगा।
सीईजीआर की कोशिश यह है कि देश के शिक्षा को ग्लोबल लाभ मिल सके इसके लिए हम लगातार प्रयासरत है। नए वर्ष में विशेष कार्य करने का संकल्प के साथ देशवासियों को नए साल की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *