दिल्ली में लगातार बढ़ रहा है क्राइम का ग्राफ, होली की रात युवक की गोली मारकर हत्या

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसको देखते हुए अगर दिल्ली को क्राइम सिटी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। अब होली के दिन भी दिल्ली में हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां नरेला इलाके में होली की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ताजा मामला बाहरी दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां होली के दिन युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक ये आपसी रंजिश का मामला हो सकता है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है, जो नरेला के स्वतंत्र नगर का ही निवासी है। आशीष मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और नरेला के स्वतंत्र नगर में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। मृतक के मकान मालिक संजय यादव ने बताया कि आशीष उनके मकान में रहता था और वह बिहार का रहने वाला है। वह 3 से 4 महीने पहले ही किराए पर रहने आया था। आशीष के साथ उसकी पत्नी भी रहती थी।

इरफान पठान के तूफानी पारी से इंडिया लीजेंड्स ने खेली जीत की होली
फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और कत्ल की वजह तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि रेलवे पुलिस को कॉल मिली थी कि स्टेशन के पास एक लाश पड़ी है। घटनास्थल पर पता चला कि युवक के सिर में गोली लगी हुई थी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बता दें कि इस तरह की घटना बाहरी दिल्ली के क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। जिसमें जमीनी विवाद, आपसी रंजिश, पैसों का लेन-देन या पारिवारिक वजहें शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *