जैस्मिन भसीन की जगह नागिन 4 की शूटिंग कर रही थीं रश्मि देसाई, सेट से लीक हो गया वीडियो

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

एकता कपूर की सीरीज ‘नागिन: भाग्य का जहरीला खेल’ अपने सुपरनैचुरल शो की वजह से काफी चर्चा में है। हाल ही में इस शो में आए एक ट्विस्ट ने टीवी के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाबी हासिल कर ली है। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि बिग बॉस 13 से चर्चा में आईं रश्मी देसाई सीरियल में कमबैक करने जा रही हैं।
‘नागिन season 4 ‘ में रश्मि जैस्मीन भसीन की जगह लेने जा रही हैं। एकता कपूर के शो में उनके खाते में नयनतारा का किरदार आया है। पिछले दिनों जैस्मीन भसीन ने शो में ट्व‍िस्ट एंड टर्न्स होने के चलते नागिन-4 से बाहर होने का एलान कर दिया था। उन्होंने शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा था की शो में ट्व‍िस्ट एंड टर्न्स भरे होने के कारण उनके किरदार को भी एग्ज‍िट करना ही था”। एक वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि रश्मि देसाई ने नागिन-4 के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।
एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो ‘नागिन 4’ दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है। शो में रश्मि देसाई की एंट्री की खबर के बाद से दर्शक और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रश्मि देसाई नागिन की शूटिंग करती दिखाई दे रही हैं. माना जा रहा है कि शो के सेट से शूटिंग के दौरान लीक हो गया है।

बढ़ रहा है बच्चे का मोटापा, तो ये हैं हेल्दी रहने के आसान टिप्स

रश्मि देसाई इस वीडियो में व्हाइट ऑर्गेंजा साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई के इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये BTS वीडियो नागिन 4 की शूटिंग के दौरान का है। ये होली सीक्वेंस की शूटिंग है। जिसमें रश्मि देसाई बा के साथ नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही इसी लुक में रश्मि का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रश्मि देसाई डांस करती दिखाई दे रही हैं। फैंस रश्मि के इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।
बिग बॉस season 13 के घर में रश्मि देसाई ने खूब धमाल मचाया था। उनकी निजी जिंदगी में अरहान खान के साथ समीकरण का मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था। मगर शो के होस्ट सलमान खान ने अरहान खान की पूर्व की जिंदगी का खुलासा कर सनसनी मचा दी। जिसके बाद रश्मि देसाई ने शो पर ही अरहान खान के साथ अपने ब्रेक अप का एलान कर दिया। कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल ‘नागिन-3’ में सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी और अनीता हसनंदानी नजर आए थे। नागिन-4 में जैस्मीन भसीन की जगह लेनेवाली रश्मि देसाई उनके साथ सीरियल ‘देल से दिल तक’ में काम कर चुकी हैं।
अब शो में रश्मि जैस्मिन के रोल में दिखेंगी या कोई नया कैरेक्टर बनकर एंट्री मारेंगी, इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *