मेधावी बच्चों को हरिश रावत के हाथों सीआईपीएल फाउंडेशन की ओर से मिला लेपटॉप

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
सीआईपीएल फाउंडेशन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के बीच लैपटॉप का वितरण करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

देहरादून:सीआईपीएल फाउंडेशन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2021 को डोईवाला विधानसभा में विभिन्न वर्गों के मेधावी छात्रों को लैपटॉप का वितरण किया गया जिससे कि निम्न वर्ग के मेधावी छात्रों को इस कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा हासिल करने में पिछड़ ना जाये एवम दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बने।

सीआईपीएल फाउंडेशन के संस्थापक श्री विनोद कुमार ने कहा कि सीआईपीएल फाउंडेशन पिछले 8 सालों से लगातार निम्न वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को हर साल शिक्षण सामग्री प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में हमेशा प्रयासरत रहा है।

संस्था द्वारा गांव के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की पहचान लैपटॉप का वितरण किया गया है जो जीवन मे आगे बढ़ते हुए देश का नाम रोशन करने चाहते है।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी एवं कोटि मयचक ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमति रेखा बहुगुणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *