Uncategorized

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

भोपाल-

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवा दिवस के रूप में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, कार्यालयीन कर्मचारी, और 400 से अधिक छात्राओं ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं ध्यान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। माल्यार्पण पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कौर बत्रा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अशोक नेमा और डॉ. मनीषा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक और जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. भारती कुम्भारें भी उपस्थित रहीं।

विवेकानंद केंद्र के अमृत परिवार के प्रमुख और जन अभियान परिषद के समन्वयक श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीना श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रगीत की प्रस्तुति से हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” के स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से छात्राओं को कर्मठता और जागरूकता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई और शिकागो में दिए गए उनके ऐतिहासिक व्याख्यान का वीडियो प्रदर्शन किया गया।

सामूहिक सूर्य नमस्कार के पश्चात राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाधिकारी डॉ. रश्मि केला द्वारा किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button