देश

पूर्वांचलवासियों का अपमान करती रही है केजरीवाल सरकार-मनोज तिवारी

केजरीवाल सरकार मां यमुना की सफाई को लेकर उदासीन रही है-रामवीर सिंह बिधूड़ी

दिल्ली में हर छठ घाट पर पूर्वांचल मोर्चा के लोग सफाई अभियान में लगेंगे और नमो टी स्टाल चलाएंगे-कौशल मिश्रा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आज छठ पूजा की तैयारियों को लेकर छठ समितियों के प्रमुखों की बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें केजरीवाल सरकार के छठ पूजा पर लगाए गए प्रतिबंध को दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वी के सक्सेना द्वारा हटाए जाने पर धन्यवाद दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्री विपिन बिहारी सिंह, मोर्चा अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा, मोर्चा सह प्रभारी श्री बृजेश राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लाल बिहारी तिवारी, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष श्री विजय भगत एवं श्री चंद्रिका ठाकुर सहित अन्य मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार छठ के विरोध में जो झूठ और फरेब कर रही है उसको जनता के बीच में जाकर के उजागर करना है। क्योंकि यह पिछले आठ सालों से ऐसे ही करते आये हैं। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए केजरीवाल सरकार अब यहां तक गिर चुकी है कि वह मां यमुना में केमिकल डलवाकर अमोनिया फास्फोरस के झाग को छुपाने की कोशिश कर रही है। श्री तिवारी ने उपराज्यपाल श्री वी के सक्सेना को धन्यवाद दिया जिन्होंने केजरीवाल के तुगलकी फरमान को दरकिनार करते हुए छठ पूजा पर लगेपूर्ण प्रतिबंध को हटाया है।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा से हिंदुओं के पर्व और खासकर छठ जैसे महापर्व पर उन्हें मां यमुना की सफाई याद आती है और जैसे छठ त्योहार खत्म होता है फिर केजरीवाल भी अन्य कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं और यह सिलसिला पिछले आठ सालों से केजरीवाल करते आये हैं, जिसे जनता समझ चुकी है। क्योंकि हर बार डुबकी लगाने की बात करने वाले केजरीवाल यमुना सफाई के लिए कोई ठोस कदम उठाया है, इसकी गवाही मां यमुना में तैरते अमोनिया फास्फोरस के झागों का बना सफेद चादर दे रहे हैं।

पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा ने सबसे पहले उपराज्यपाल वी के सक्सेना को धन्यवाद देते हुए कहा कि केजरीवाल का हमेशा से ही पूर्वांचलवासियों के प्रति दोहरी रणनीति अपनाते रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने पिछली बार भी छठ पूजा में रोक लगा दिया लेकिन पूर्वांचल वासियों के संघर्ष के सामने उन्हें झुकना पड़ा। एक बार फिर से उनका छठ पर रोक लगाना उनकी मानसिकता का परिचयदायक है। उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली में हर छठ घाट पर पूर्वांचल मोर्चा के लोग सफाई अभियान में लगेंगे और नमो टी स्टाल चलाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button