ब्रेकिंग न्यूज़विविधसंस्कृतिस्वास्थ्य

कोरोना के बारे मे कुछ चिंतनीय पहलु: जाने प्रखर चिंतक गोविंदाचार्य जी से

आजकल कोरोना के जन्मस्थान को लेकर भारी विवाद है|

 

#आजकल_कोरोना_के_जन्मस्थान_को_लेकर_भारी_विवाद_है| रूस, चीन, अमेरिका के ऊपर उँगलियाँ उठ रही है| कोई #प्रकृतिजन्य मान रहा है तो कोई मानव का कारस्तानी मान रहा है| इस विवाद के विस्फोट ने #विश्व_स्वास्थ्य_संगठन को भी हिलाकर रख दिया है|
विश्व की आर्थिक और #राजनैतिक व्यवस्था को कोरोना के कारण भारी नुकसान और तनाव झेलना पड़ रहा है|
हमारे कुछ मित्रों का मानना है कि #बाजारवादी ताकतों का यह एक और खेल है| #वैक्सीन बेचने के उद्देश्य से उपयुक्त वातावरण बनाना, सरकारों को मजबूर करना, #न्यायपालिका के निर्णय को अपने पक्ष मे लाने के लिये बाजारवाद द्वारा ऐसे हथकण्डे अपनाया जाना बाजारवादी ताकतों की रणनीति का हिस्सा है| एक बार तो मेरे मित्र ने एच. आई. वी. एड्स के सन्दर्भ मे बताया कि भारत में 2 करोड़ लोगों को #एचआईवी एड्स से संक्रमित होने का खतरा है| 1980 से 2000 तक के काल में हुई हलचलों, एलिसा टेस्ट की व्यवस्था के लिये दबाव, स्वास्थ्य व्यवस्था के पटल से वह सारी बहस कहा गुम हो गई|आदि का उल्लेख करते है|
#NACO या विश्व के स्तर पर काम कर रहे संगठनों को प्रभावित करने के वाकयात हुए थे| मणिपुर के एच.आई.वी./एड्स के आंकड़ों पर संदेह जताया गया जो बाद मे सही भी पाया गया| उसी प्रकार मुंबई के कमाठीपुरा के सेक्स वर्कर के एच.आई.वी./एड्स ग्रस्त होने के आंकडें गलत पाये गये| उसी प्रकार एच.आई.वी. अनिवार्यतः एड्स का रूप लेता यह प्रस्थापना भी गलत पाई गई| पूरे मुद्दे के लिये #परिवार_कल्याण_विभाग के पैसों का आबंटन किया गया था| #एलिसा_टेस्टके पैमाने का अचूक मानने के बारे मे संदेह व्यक्त गया| अभी भी बहस जारी है कि एच.आई.वी./एड्स के आपसी संबंध क्या है? कोई वायरस है भी या नहीं| हमारे मित्रों ने कॉस्मेटिक और सेक्स इंडस्ट्री मे लगे विदेशी ताकतों को इन बातों का सूत्रधार बताया|
कोरोना के बारे मे कहा गया ठंडें मुल्कों में ज्यादा, गरम मुल्कों मे कम है| पर अब तो भारत समेत गरम मुल्कों मे भी फैला है| गर्मी बढ़ेगी तो कोरोना का प्रकोप कम हो जायेगा ऐसा कहा गया था| वह भी गलत निकला| एक जिम्मेदार सरकारी आदमी ने तो कहा था 15 मई के बाद ढलान पर आ जायेंगी स्थितियां| पर हुआ उल्टा| भारत मे कोरोना का असमान विस्तार है| उत्तर दक्षिण, पश्चिम, पूर्व मे कही ज्यादा, कहीं कम फैलाव है|
इतना शायद जरुर है कि 25 बड़े शहरों में ज्यादा हैं और को-मोर्बिडिटी का भी योगदान रहता है|
तमिलनाडू में डायबेटिस ज्यादा है| गुजरात मे हाई प्रेशर, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, गरिष्ठ भोजन आदि शहरों मे ज्यादा है| #पश्चिमी_दुनिया के साथ ज्यादा संपर्क गुजरात के लोगों का रहा है| उसका कुछ असर खान-पान, रहन-सहन पर भी पड़ा होगा|
कोरोना के बारे मे भुगत रहे है सभी लोग यह तो सच है| #आर्थिक_विषमता की मार अलग से है| भारत के प्रवासी मजदूर और असंगठित क्षेत्र के #स्वरोजगारिये, ये छोटे व्यापारी विशेष परेशान है| तात्कालिक रूप से भी वे सामान्य जीवनयापन के लिये परेशान है| भारत के लगभग 140 करोड़ में 30 करोड़ 10 हजार रु. माहवारी कमाई से ऊपर वाले होंगे| शेष 100 करोड़ तो #रोजमर्रा की जिन्दगी की जरूरतों को पूरा करने के लिये जूझ रहे हैं| अब तो प्रवासी मजदूर मे से लगभग 70% वापस आये होंगे| अब वे क्या करें? #प्रवासी बनकर गये ही इसलिये थे कि गाँव मे ईमान की रोटी और इज्जत की जिन्दगी मिलना कठिन था|
वापस आने पर एक सप्ताह मानसिक राहत रहेगी| उसके बाद तो जीविका खोजना है| आगे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, #मनोवैज्ञानिक समस्याएँ तो टकरायेगी ही| उनका तात्कालिक, मध्यकालिक, और दीर्घकालिक समाधान खोजना होगा|
यह केवल भुक्तभोगियों की नहीं, हम सब देशवासियों की समस्या है| सभी लोग विचार विमर्श करे, यह प्रयास की पहली सीढ़ी होगी| तात्कालिक रूप से हर तरह की राहत चाहिये| #मध्यकालिकस्तर पर ईमान की रोटी, इज्जत की जिन्दगी का जुगाड़ है| और दीर्घकालिक रूप से प्रकृति केन्द्रिक विकास और #विकेन्द्रित व्यवस्था के माध्यम से सुखी संतुष्ट जीवन मिले| इतना #लक्ष्य तो समझ मे आता है| आगे की आप सब बतायें|

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button